Guru Purnima 2025 Time & Important Details

Learn more about Guru Purnima 2025 important details: गुरु पूर्णिमा 2025 की तारीख, मुहूर्त और पूजा विधि

हिंदू धर्म में गुरु का स्थान भगवान से भी उत्तम माना गया है। शास्त्रों में ऐसा वर्णित है कि गुरु की कृपा से ईश्वर की प्राप्ति होती है। गुरु पूर्णिमा के दिन लोग अपने गुरु की पूजा- अर्चना करते हैं। ऐसा माना जाता है कि गुरु की भक्ति करने से भगवान की प्राप्ति होती है। गुरु पूर्णिमा का व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इसी दिन महाभारत के रचियता वेद व्यास जी का जन्म हुआ था। तब से ही उनके जन्म के उपलक्ष्य में गुरु पूर्णिमा मनाया जाने लगा। हर साल आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। इस दिन गुरु की पूजा की जाती है। ऐसे में चलिए जानते हैं साल 2025 में गुरु पूर्णिमा कब है और इसका क्या महत्व है।

गुरु पूर्णिमा 20235 तिथि और शुभ मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा 2025 – 10 जुलाई 2025, गुरुवार
पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ – 10 जुलाई 2025 को सुबह 01 बजकर 36 मिनट पर
पूर्णिमा तिथि समाप्त – 11 जुलाई 2025 को सुबह 02 बजकर 06 मिनट पर

इस विधि से करें गुरु पूर्णिमा पर पूजा

गुरु पूर्णिमा पूजा विधि कुछ इस प्रकार है:

  • पूजा के लिए एक उचित व साफ स्थान का चयन करें, जहां आप पूजा की सभी सामग्री रख सकते हैं।
  • इसके बाद आप एक चौकी पर अपने इष्ट देवता व अपने गुरु की तस्वीर या मूर्ति को स्थापित करें। 
  • पूजा शुरू करने से पहले अपने आसन पर बैठ जाएं।
  • इसके बाद विधि-विधान से उनकी पूजा करें और सभी पूजा सामग्री जैसे फूल, दीप, धूप आदि चीजें उन्हें अर्पित करें। 
  • गुरु पूर्णिमा तिथि पर पूजा के दौरान गुरु वंदना और गुरु स्तोत्र का पाठ जरूर करें।
  • अंत में, अपने गुरु व भगवान की आरती करें और सभी लोगों को पूजा का प्रसाद बांटें।
 

Tags- Importance of guru purnima, why guru purnima is important, significance of guru purnima, guru purnima puja vidhi, date and time 2025 guru purnima muhurat 

Share on facebook
Share on twitter
Share on linkedin
Share on whatsapp
Share on telegram
Share on reddit

Talk to Astrologer

More to explore